Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»सर्दी की धुंध में बढ़ रहे हादसे, मंजू अरोड़ा ने लोगों को दी सतर्कता की सलाह, बोलीं-धुंध में संयम और सावधानी जरूरी, सतर्क रहें सुरक्षित रहें
Jalandhar

सर्दी की धुंध में बढ़ रहे हादसे, मंजू अरोड़ा ने लोगों को दी सतर्कता की सलाह, बोलीं-धुंध में संयम और सावधानी जरूरी, सतर्क रहें सुरक्षित रहें

Accidents are increasing in the winter fog; Manju Arora advises people to be cautious.
sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Accidents are increasing in the winter fog; Manju Arora advises people to be cautious.
Accidents are increasing in the winter fog; Manju Arora advises people to be cautious.

जैसे-जैसे सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे धुंध भी लोगों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। खासकर रात और तड़के सुबह के समय सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है, जिसके चलते लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इस स्थिति को लेकर एंटी करप्शन एंड क्राइम ऑर्गनाइजेशन (रजि.) की प्रमुख मंजू अरोड़ा ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मंजू अरोड़ा ने कहा कि धुंध के दौरान लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने वाहन चालकों को सलाह दी कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट और इंडिकेटर का सही इस्तेमाल करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

अक्सर लोग धुंध को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यही छोटी सी गलती बड़े हादसे का कारण बन जाती है। सड़क पर निकलते समय संयम और सतर्कता बेहद जरूरी है। मंजू अरोड़ा ने आगे कहा, “हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे। ट्रैफिक नियमों का पालन करके ही हम इस मौसम में होने वाले हादसों को रोक सकते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी अपील करते हुए कहा, “धुंध प्रभावित इलाकों में चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता सुरक्षित रह सके।

इसी के साथ मंजू अरोड़ा ने धुंध के मौसम में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व घनी धुंध का फायदा उठाकर रास्तों में लूटपाट और छीना-झपटी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल बनता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सुनसान इलाकों से गुजरते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें, अनजान व्यक्तियों को लिफ्ट न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक यात्रा से बचें और बेहद जरूरी होने पर ही पूरी सावधानी के साथ घर से बाहर निकलें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर नगर निगम को मिली ऐतिहासिक मंज़ूरी, 1196 नई भर्तियों से सफाई सिस्टम होगा मज़बूत
Next Article एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) प्रमुख मंजू अरोड़ा ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, समाज सेवा और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का किया आह्वान
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधर: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED की Raid

April 27, 2026

जालंधर: नशे की ओवरडोज से नौजवान की मौत, मां का आरोप

April 25, 2026

जालंधर: Brezza Car से 800 ग्राम हेरोइन बरामद, 2 गिरफ्तार

April 24, 2026

जालंधर: राजू चौहान के घर पुलिस और एक्साइज विभाग की रेड, भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद, गिरफ्तार

April 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (5)
  • Jalandhar (33)
  • Politics (2)
  • Punjab (15)
  • World (1)
Latest News

जालंधर: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED की Raid

April 27, 2026

जालंधर: नशे की ओवरडोज से नौजवान की मौत, मां का आरोप

April 25, 2026

परगट सिंह का आया बयान, भाजपा ने दिखाई आप को औकात, कहा बी टीम बनकर रहें

April 24, 2026

जालंधर: Brezza Car से 800 ग्राम हेरोइन बरामद, 2 गिरफ्तार

April 24, 2026

जालंधर: राजू चौहान के घर पुलिस और एक्साइज विभाग की रेड, भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद, गिरफ्तार

April 22, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.