Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»जालंधर में सुबह-सुबह आप नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या, गुरुद्वारे से निकलते ही हमला
Jalandhar

जालंधर में सुबह-सुबह आप नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या, गुरुद्वारे से निकलते ही हमला

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read

जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में गुरुवार सुबह आम आदमी पार्टी के यूथ नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। लक्की रोजाना की तरह सुबह करीब 7:15 बजे गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए थे। बाहर निकलते ही दो बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने इलाका सील कर गोलियों के खोल बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में रंजिश या राजनीतिक दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

एडीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि आप नेता लक्की ओबरॉय सुबह 7:15 बजे के करीब गुरुद्वारा से निकले। इसके बाद जैसे ही वह अपनी थार में बैठने लगे तो एक युवक ने आकर गोलियां चला दीं। दो युवक एक्टिवा पर आए थे और वह दोनों भाग गए। पुलिस गुरुद्वारे के सीसीटीवी और रास्ते पर लगे हाईटेक सीसीटीवी की फुटेज निकाल कर जांच शुरू कर दी है। जिससे की आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

कैंट हलके में रहने वाले लक्की ओबरॉय आम आदमी पार्टी के यूथ नेता थे। वह कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी माने जाते हैं। हत्या के बाद इलाके के आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकत्ताओं में रोष है, वह लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे सीनियर आप नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने भी इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की हौंसले बुलंद हैं। इस पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Next Article जालंधर: 6 साल के बेटे को जहर देकर मारने के आरोप में पिता गिरफ्तार, रिश्तेदारी में दामाद लगते युवक को फंसाने की थी साजिश
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

September 14, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद जीजा मोहन लाल का निधन

September 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (61)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

September 14, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद जीजा मोहन लाल का निधन

September 11, 2026

जालंधर: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस फोर्स तैनात, कुछ स्कूल बंद

September 10, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.