Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन ने उत्साह के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण कर संगठन प्रमुख मंजू अरोड़ा ने दिया देशभक्ति का संदेश
Jalandhar

एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन ने उत्साह के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण कर संगठन प्रमुख मंजू अरोड़ा ने दिया देशभक्ति का संदेश

Anti Corruption Anti Crime Organization celebrated 79th Independence Day with enthusiasm
sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comAugust 17, 2025No Comments2 Mins Read
Anti Corruption Anti Crime Organization celebrated 79th Independence Day with enthusiasm
Anti Corruption Anti Crime Organization celebrated 79th Independence Day with enthusiasm

जालंधर: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) की ओर से ध्वजारोहण समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के जालंधर बाबू लाभ सिंह नगर कार्यालय में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रीय गान “जन गण मन” गाकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। इस मौके पर मिंटू, सरदारी लाल, राज कुमार, दीपक बावा, सुदेश कुमार, सुनील, अंजू, सुमन, हरप्रीत कौर, उषा, रानी, रमा, अनु सहित संगठन से जुड़े अन्य सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे और देशभक्ति के गीतों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू अरोड़ा ने ध्वजारोहण किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि – “भारत की आज़ादी हमारे महान शहीदों के बलिदान का परिणाम है। आज हमारा कर्तव्य है कि हम भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त समाज का निर्माण करें। संगठन इसी उद्देश्य के साथ कार्य कर रहा है और आगे भी समाज की सेवा करता रहेगा।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशहित और समाजहित के लिए आगे आएँ और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अंत में संगठन द्वारा सभी उपस्थित लोगों को मिठाइयाँ वितरित की गईं और देशभक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन
Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस ली
Next Article एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) ने किया संगठन का विस्तार, सरदारी लाल बने नेशनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधर में अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान

July 22, 2026

जालंधरः विदेशी परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला, गिरफ्तार SHO के घर पहुंची पुलिस

July 22, 2026

जालंधर: पुलिस और शूटर में हुई मुठभेड़ पर CP ने किए अहम खुलासे, कनाडा के व्यक्ति का था वरदान अस्पताल के साथ विवाद, लक्की पटियाल गैंग का गुर्गा काबू

July 9, 2026

जालंधर में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल, पैर में गोली लगी

July 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (50)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र में आवाज़ दबाना उचित नहीं : मंजू अरोड़ा

July 23, 2026

जालंधर में अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान

July 22, 2026

जालंधरः विदेशी परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला, गिरफ्तार SHO के घर पहुंची पुलिस

July 22, 2026

जालंधर: पुलिस और शूटर में हुई मुठभेड़ पर CP ने किए अहम खुलासे, कनाडा के व्यक्ति का था वरदान अस्पताल के साथ विवाद, लक्की पटियाल गैंग का गुर्गा काबू

July 9, 2026

13 साल की मासूम से दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार किया, मंजू अरोड़ा ने उठाई मांग, अपराधियों को मिले फांसी की सजा

July 7, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.