Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»सस्पेंड SHO पर बड़ा खतरा, रेप पीड़िता से थाने में अश्लील हरकतें और भद्दी बातें करने वाले भूषण कुमार पर POCSO एक्ट लगा, महिला आयोग ने भी लगाई जमकर लताड़
Jalandhar

सस्पेंड SHO पर बड़ा खतरा, रेप पीड़िता से थाने में अश्लील हरकतें और भद्दी बातें करने वाले भूषण कुमार पर POCSO एक्ट लगा, महिला आयोग ने भी लगाई जमकर लताड़

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
A case has been filed against the Jalandhar SHO, after audio and video of him talking obscenely to women over the phone went viral.
A case has been filed against the Jalandhar SHO, after audio and video of him talking obscenely to women over the phone went viral.

Sanjha Punjab TV : फिल्लौर थाने के पूर्व SHO भूषण कुमार पर एक 14 वर्षीय रेप पीड़िता के साथ अनुचित व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है। आरोपों के मद्देनजर उन पर पहले से दर्ज एफआईआर में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) लगा दिया गया है।

आरोप है कि जब पीड़िता की मां 9 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो SHO भूषण कुमार ने नाबालिग लड़की से कहा, “तुम मुझे बहुत सुंदर लगती हो।” उसके बाद उसने लड़की को चूमने की भी कोशिश की। यही नहीं, पीड़िता की मां का आरोप है कि SHO ने उसके साथ भद्दी बातें कीं और उसे अकेले में मिलने के लिए कहा। जिसकी सोशल मीडिया पर ऑडियो, वीडियो भी खूब वायरल हुई। इससे पहले भी महिलाओं से अशालीन और डबल मीनिंग बातें करने के आरोपों में SHO को निलंबित करने के बाद लाइन हाज़िर कर दिया गया था।

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने चंडीगढ़ बुलाकर SHO को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “आपको शर्म आनी चाहिए। ये रेप विक्टिम 14 साल की है और तुम इससे किस तरह की शब्दावली में बात कर रहे हो? ‘तुम मुझे सुंदर लगती हो’ का क्या मतलब है? ये तुम्हारी पोती की उम्र की है। क्या इस तरीके से बात होती है?” आयोग ने थाने का सीसीटीवी फुटेज मांगा है और जांच शुरू कर दी है।

वहीं, एसएसपी नरिंदर पाल सिंह ने एएसपी मनजीत कौर की देखरेख में तैयार आईपीएस अधिकारी की जांच रिपोर्ट पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेज दी है। मामला गर्माया हुआ है और SHO के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बना हुआ है।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleएंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) की ओर से देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Next Article स्पेशल 26” स्टाइल लूट: जालंधर में CIA बनकर मारी फर्जी रेड, IAS अफसर का गनमैन निकला गिरोह का हिस्सा!
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधर में सुबह-सुबह आप नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या, गुरुद्वारे से निकलते ही हमला

February 6, 2026

जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

January 31, 2026

एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) ने जालंधर में देशभक्ति के जोश के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026

एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) प्रमुख मंजू अरोड़ा ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, समाज सेवा और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का किया आह्वान

January 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (5)
  • Jalandhar (20)
  • Politics (1)
  • Punjab (14)
  • World (1)
Latest News

जालंधर में सुबह-सुबह आप नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या, गुरुद्वारे से निकलते ही हमला

February 6, 2026

जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

January 31, 2026

एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) ने जालंधर में देशभक्ति के जोश के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026

एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) प्रमुख मंजू अरोड़ा ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, समाज सेवा और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का किया आह्वान

January 1, 2026

सर्दी की धुंध में बढ़ रहे हादसे, मंजू अरोड़ा ने लोगों को दी सतर्कता की सलाह, बोलीं-धुंध में संयम और सावधानी जरूरी, सतर्क रहें सुरक्षित रहें

December 20, 2025
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.