Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»“लाल किला कार धमाका: एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गनाइजेशन (रजि.) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदारी लाल बोले – आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, देश को एकजुट रहना होगा”
Jalandhar

“लाल किला कार धमाका: एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गनाइजेशन (रजि.) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदारी लाल बोले – आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, देश को एकजुट रहना होगा”

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं।

इस घटना पर एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गनाइजेशन (रजि.) के सीनियर नेशनल वाइस प्रेसिडेंट सरदारी लाल ने गहरा दुःख और रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा —“यह घटना न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना कायरता का प्रतीक है। हमें अब केवल निंदा से आगे बढ़कर ठोस कार्रवाई करनी होगी।”

सरदारी लाल ने कहा कि इस हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति या संगठन को बख्शा नहीं जाना चाहिए। “इस आतंकी वारदात की जांच अत्यंत तत्परता और पेशेवर ढंग से की जाए ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और उनके प्रायोजकों की पहचान की जा सके और उन्हें कानून के कटघरे में खड़ा किया जा सके। आतंक के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाना समय की मांग है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सरकार को पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देनी चाहिए। इस कठिन घड़ी में हम सभी को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा। हमारा देश आतंकियों से डरने वाला नहीं है। आतंक का कोई धर्म नहीं होता और जो निर्दोषों का खून बहाते हैं, वे इंसानियत के दुश्मन हैं ।

गौरतलब है कि यह विस्फोट सोमवार शाम करीब 7 बजे लाल किले के सामने मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुआ था। जांच एजेंसियों को शक है कि कार में पहले से ही विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। प्रारंभिक जांच में RDX या IED के इस्तेमाल की संभावना जताई जा रही है। केंद्र सरकार ने इस घटना को आतंकी घटना घोषित किया है।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleदिल्ली बम धमाका घटना पर बोली मंजू अरोड़ा — “देश की शांति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”
Next Article किताबों की दुनिया में सुशी सक्सेना की पुस्तकों पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ सफलता पूर्वक हुआ आयोजन
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

ईरान-इजराइल तनाव के बीच एलपीजी संकट की चर्चा तेज, मौजूदा स्थिति पर मंजू अरोड़ा का बयान— “घबराने की नहीं, समझदारी की जरूरत”

March 15, 2026

जालंधर: सरपंच पर हमले के मामले पुलिस ने आरोपी का किया Encounter

March 4, 2026

जालंधर: APJ और Police DAVSchool को मिली धमकी, मचा हड़कंप

March 2, 2026

जालंधर: 6 साल के बेटे को जहर देकर मारने के आरोप में पिता गिरफ्तार, रिश्तेदारी में दामाद लगते युवक को फंसाने की थी साजिश

February 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (5)
  • Jalandhar (24)
  • Politics (1)
  • Punjab (15)
  • World (1)
Latest News

3.5 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बड़ा फैसला, MLA अनमोल गगन मान के पति समेत 3 को 2-2 साल की सजा

March 17, 2026

ईरान-इजराइल तनाव के बीच एलपीजी संकट की चर्चा तेज, मौजूदा स्थिति पर मंजू अरोड़ा का बयान— “घबराने की नहीं, समझदारी की जरूरत”

March 15, 2026

जालंधर: सरपंच पर हमले के मामले पुलिस ने आरोपी का किया Encounter

March 4, 2026

जालंधर: APJ और Police DAVSchool को मिली धमकी, मचा हड़कंप

March 2, 2026

जालंधर: 6 साल के बेटे को जहर देकर मारने के आरोप में पिता गिरफ्तार, रिश्तेदारी में दामाद लगते युवक को फंसाने की थी साजिश

February 11, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.