Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»मंजू अरोड़ा ने जालंधर की शर्मनाक घटना पर उठाए सवाल, नाबालिग के हत्यारे को फांसी की मांग
Jalandhar

मंजू अरोड़ा ने जालंधर की शर्मनाक घटना पर उठाए सवाल, नाबालिग के हत्यारे को फांसी की मांग

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
मंजू अरोड़ा
मंजू अरोड़ा

जालंधर: शनिवार शाम को जालंधर के पारस इस्टेट इलाके में 13 साल की नाबालिग के साथ अधेड़ उम्र के पड़ोसी ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।

इस जघन्य अपराध पर एंटी करप्शन एंड क्राइम ऑर्गनाइजेशन (रजि.) की प्रमुख मंजू अरोड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद पुरा जालंधर नहीं इस खबर को सुनने वाला हर एक इंसान दुखी है।

मंजू अरोड़ा ने इस मामले में पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि बच्ची के आरोपी के घर जाते की CCTV सामने आने के बाद भी पुलिस लड़की को ढूंढ नहीं पाई। पुलिस आरोपी पड़ोसी के घर में गई लेकिन सही ढंग से जांच नहीं की। मगर, 2 घंटे बाद जब लोग घर में घुसे तो बाथरूम में लड़की की लाश मिल गई। पुलिस लापरवाही न बरतती तो शायद लड़की जिंदा होती।

मंजू अरोड़ा ने कहा, यह घटना मानवता के लिए एक कलंक है। एक मासूम बच्ची के साथ इस तरह की बर्बरता सिर्फ एक अपराध ही नहीं, बल्कि समाज के लिए एक सवाल है। ऐसे जघन्य अपराध में आरोपी को कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए।

उन्होंने आगे जोर देकर मांग की, “हमारी संगठन की मांग है कि इस आरोपी के खिलाफ शीघ्र मुकदमा चलाया जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए। केवल कठोर से कठोर सजा ही ऐसे दरिंदों के लिए एक संदेश होगी और समाज में न्याय की भावना को बनाए रखेगी।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleकिताबों की दुनिया में सुशी सक्सेना की पुस्तकों पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ सफलता पूर्वक हुआ आयोजन
Next Article पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल — 2 IAS और 57 PCS अधिकारियों के तबादले
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

September 14, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद जीजा मोहन लाल का निधन

September 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (61)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

September 14, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद जीजा मोहन लाल का निधन

September 11, 2026

जालंधर: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस फोर्स तैनात, कुछ स्कूल बंद

September 10, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.