Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»जालंधर: IAS कंवलप्रीत बराड़ ED Office में हुई पेश, कल जारी हुआ था समन
Jalandhar

जालंधर: IAS कंवलप्रीत बराड़ ED Office में हुई पेश, कल जारी हुआ था समन

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read

जालंधर: पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ ईडी के समक्ष पेश हुई। दरअसल, कंवलप्रीत बराड़ को बीते दिन ईडी की ओर से समन जारी कर 18 अगस्त यानी आज के दिन पूछताछ के लिए तलब किया गया था। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मोहाली स्थित प्रोजेक्ट से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में की जा रही है। ईडी जांच के मुताबिक, प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लैंड यूज में बदलाव यानी CLU की मंजूरी देने में कथित तौर पर अनियमितताएं हुई थीं।

https://sanjhapunjabtv.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-18-at-12.14.53.mp4

बता दें कि मोहाली के पल्हेरी गांव के जमीन मालिक करमजीत सिंह ने 2020 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सनटेक सिटी के प्रमोटरों ने उनकी 53 कनाल जमीन समेत 14 अन्य किसानों की कुल 30.5 एकड़ जमीन के फर्जी सहमति पत्र तैयार किए। इन दस्तावेजों पर किसानों के जाली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाए गए थे।

https://sanjhapunjabtv.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-18-at-12.14.55.mp4

मोहाली के तत्कालीन एसपी (इन्वेस्टिगेशन) हरमनदीप हंस ने जांच रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप सामने आए। जांच के बाद मुल्लांपुर थाने में नवंबर 2022 में एफआईआर दर्ज की गई। यही मामला आगे चलकर ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच का आधार बना। पुलिस की एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। इसके बाद मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

ईडी ने सनटेक सिटी के प्रमोटर अजय सहगल समेत ABS Township और Eltus Space Builders से जुड़े अधिकारियों और निदेशकों से पूछताछ की। ईडी की कार्रवाई के दौरान कारोबारी नितिन गोहल के घर पर भी छापेमारी हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, इसी दौरान 9वीं मंजिल से ₹21 लाख कैश नीचे फेंका गया। ईडी ने पूछताछ के बाद अजय सहगल को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सनटेक सिटी का प्रमुख प्रमोटर बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद सहगल को मोहाली की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 27 मई 2026 तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleएंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल
Next Article जालंधर में शराब माफिया का जाल! एक महीने में 38 केस, हजारों लीटर अवैध शराब जब्त
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

परविंदर झोटा हत्याकांड पर मंजू अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं—नशे के खिलाफ लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

October 14, 2026

LPU Students Protest केस में राजस्थान और यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

LPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

October 1, 2026

पंजाब में भी हो प्रवासी कामगारों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन : मंजू अरोड़ा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (65)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

परविंदर झोटा हत्याकांड पर मंजू अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं—नशे के खिलाफ लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

October 14, 2026

LPU Students Protest केस में राजस्थान और यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

LPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

October 1, 2026

पंजाब में भी हो प्रवासी कामगारों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन : मंजू अरोड़ा

September 30, 2026

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.