Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»जालंधर: पुलिस और शूटर में हुई मुठभेड़ पर CP ने किए अहम खुलासे, कनाडा के व्यक्ति का था वरदान अस्पताल के साथ विवाद, लक्की पटियाल गैंग का गुर्गा काबू
Jalandhar

जालंधर: पुलिस और शूटर में हुई मुठभेड़ पर CP ने किए अहम खुलासे, कनाडा के व्यक्ति का था वरदान अस्पताल के साथ विवाद, लक्की पटियाल गैंग का गुर्गा काबू

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read

जालंधर: गांव शाहपुर में पुलिस और शूटर में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ और शूटर के बीच फायरिंग हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देख बाइक भगा ली। इस दौरान पीछे करने के दौरान आरोपी का बाइक फिसल गया।

जिसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान योद सिंह योदा उर्फ लब्बू निवासी शाहकोट के रूप में हुई है। सीपी ने बताया कि 2 से 3 महीने पहले वरदान अस्पताल की गेट पर फायरिंग की घटना हुई थी, वह इसी आरोपी ने की थी।

आरोपी से घटना के दौरान इस्तेमाल किया गया हेलमेट और पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जोदा मोगा सहित अन्य जगहों पर वारदात को अंजाम दे चुका है। मोगा, मोहाली सहित अन्य पुलिस में जोदा वाटेंड चल रहा है। आरोपी ने लक्की पटियाल के कहने पर अस्पताल के बाहर फायरिंग की थी। जांच के दौरान आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पता चला है।

आरोपी ने बताया कि मनी ड्रेल के जरिए पैसे कहां जाते है और उसे कौन संभालता है, इसके बारे में भी 2 से 3 लोगों के बारे में बताया है। पुलिस की ओर से जल्द उक्त आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगा। वरदान अस्पताल पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी कनाडा का रहने वाला है और उसका अस्पताल के साथ कोई विवाद चल रहा था। ऐसे में उक्त व्यक्ति ने पैसे देकर अस्पताल पर फायरिंग करवाई थी। ऐसे में उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पीओ करार है और जांच में सामने आया है कि लाखों की फिरौती की मांग की गई थी। ऐसे में अब आरोपी से पूछताछ में पता चलेंगा कि उसे कितने पैसे काम के बदले में मिले थे।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Article13 साल की मासूम से दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार किया, मंजू अरोड़ा ने उठाई मांग, अपराधियों को मिले फांसी की सजा
Next Article जालंधरः विदेशी परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला, गिरफ्तार SHO के घर पहुंची पुलिस
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की बढ़ाई मुश्किलें, मंजू अरोड़ा ने सरकार से राहत देने की मांग की

August 23, 2026

जालंधर में शराब माफिया का जाल! एक महीने में 38 केस, हजारों लीटर अवैध शराब जब्त

August 20, 2026

जालंधर: IAS कंवलप्रीत बराड़ ED Office में हुई पेश, कल जारी हुआ था समन

August 18, 2026

एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल

August 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (54)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की बढ़ाई मुश्किलें, मंजू अरोड़ा ने सरकार से राहत देने की मांग की

August 23, 2026

जालंधर में शराब माफिया का जाल! एक महीने में 38 केस, हजारों लीटर अवैध शराब जब्त

August 20, 2026

जालंधर: IAS कंवलप्रीत बराड़ ED Office में हुई पेश, कल जारी हुआ था समन

August 18, 2026

एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल

August 15, 2026

जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र में आवाज़ दबाना उचित नहीं : मंजू अरोड़ा

July 23, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.