Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»जालंधर में अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान
Jalandhar

जालंधर में अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read

जालंधर: नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सब-डिवीजन फिल्लौर की पुलिस ने 6 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, एक .30 बोर मैगजीन और एक .30 बोर के 3 कारतूस बरामद किए गए है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महकप्रीत उर्फ रोहित पुत्र हरपाल, निवासी गांव बोड़ेवाल कंग, अमृतसर, करनदीप सिंह उर्फ करन पुत्र अमनदीप सिंह, निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां, गुरदासपुर, रॉबिनप्रीत सिंह पुत्र बिक्रमजीत सिंह, निवासी गांव बद्दोवाल कलां, गुरदासपुर, राजेशवर सिंह पुत्र मेहताब सिंह, निवासी गांव कोटला गुज्जरां, अमृतसर, मनजीत सिंह पुत्र बिक्रमजीत सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, अमृतसर और निखिल पुत्र अशोक कुमार, निवासी सदर बाजार, अमृतसर के रूप में हुई है।

https://sanjhapunjabtv.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-22-at-19.20.26.mp4

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी भारत मसीह ने बताया कि उनकी टीम ने फिल्लौर ने बताया कि हाई-टेक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सतलुज पुल पर विशेष नाकाबंदी और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर स्विफ्ट कार नंबर PB-02-ER-2316 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे में से एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और .30 बोर के 3 कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना फिल्लौर में एफ.आई.आर. नंबर 205 दिनांक 21 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज करके 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपी विभिन्न संपर्कों के माध्यम से कम कीमत पर अवैध हथियार हासिल करके पंजाब के विभिन्न इलाकों में महंगे दामों पर सप्लाई करते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद किया गया हथियार फिल्लौर इलाके में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। बरामद हथियार के स्रोत और इस गैर-कानूनी हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच जारी है। जांच के दौरान और गिरफ्तारियां और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधरः विदेशी परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला, गिरफ्तार SHO के घर पहुंची पुलिस
Next Article जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र में आवाज़ दबाना उचित नहीं : मंजू अरोड़ा
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधर: सेहत विभाग का एक्शन, 4 क्विंटल पनीर किया जब्त

September 1, 2026

जालंधर: SHO जयइंद्र पर गिरी गाज, किया लाइन हाजिर

August 31, 2026

बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की बढ़ाई मुश्किलें, मंजू अरोड़ा ने सरकार से राहत देने की मांग की

August 23, 2026

जालंधर में शराब माफिया का जाल! एक महीने में 38 केस, हजारों लीटर अवैध शराब जब्त

August 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (56)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जालंधर: सेहत विभाग का एक्शन, 4 क्विंटल पनीर किया जब्त

September 1, 2026

जालंधर: SHO जयइंद्र पर गिरी गाज, किया लाइन हाजिर

August 31, 2026

बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की बढ़ाई मुश्किलें, मंजू अरोड़ा ने सरकार से राहत देने की मांग की

August 23, 2026

जालंधर में शराब माफिया का जाल! एक महीने में 38 केस, हजारों लीटर अवैध शराब जब्त

August 20, 2026

जालंधर: IAS कंवलप्रीत बराड़ ED Office में हुई पेश, कल जारी हुआ था समन

August 18, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.