Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल
Jalandhar

एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comAugust 15, 2026No Comments2 Mins Read

जालंधर के नीला महल में आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) की ओर से देशभक्ति और उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर संगठन की प्रमुख मंजू अरोड़ा विशेष रूप से मौजूद रहीं। उनके साथ संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराने के बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

मंजू अरोड़ा ने कहा कि 15 अगस्त केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य कुर्बानियों के बाद मिली है, इसलिए इसकी अहमियत को समझना और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार, अपराध और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना भी देश सेवा का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन लगातार लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

मंजू अरोड़ा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें नशे और अपराध से दूर रहकर शिक्षा, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ समाज एवं देश की तरक्की में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अगर ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाए तो देश को और मजबूत बनाया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन भविष्य में भी भ्रष्टाचार, अपराध और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाता रहेगा तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर नेशनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सरदारी लाल, अमित, हरीश, गगन, कुलविंदर, सुखविंदर सिंह, बूटा राम, मनी, अंजू, सरफो, मीनू, परमजीत और अनुराधा सहित संगठन के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleजंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र में आवाज़ दबाना उचित नहीं : मंजू अरोड़ा
Next Article जालंधर: IAS कंवलप्रीत बराड़ ED Office में हुई पेश, कल जारी हुआ था समन
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

परविंदर झोटा हत्याकांड पर मंजू अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं—नशे के खिलाफ लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

October 14, 2026

LPU Students Protest केस में राजस्थान और यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

LPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

October 1, 2026

पंजाब में भी हो प्रवासी कामगारों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन : मंजू अरोड़ा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (65)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

परविंदर झोटा हत्याकांड पर मंजू अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं—नशे के खिलाफ लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

October 14, 2026

LPU Students Protest केस में राजस्थान और यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

LPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

October 1, 2026

पंजाब में भी हो प्रवासी कामगारों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन : मंजू अरोड़ा

September 30, 2026

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.