Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»जालंधर के न्यू हरदयाल नगर में NIA की रेड, दो घरों में तलाशी; 2021 टिफिन बम मामले में नोटिस जारी
Jalandhar

जालंधर के न्यू हरदयाल नगर में NIA की रेड, दो घरों में तलाशी; 2021 टिफिन बम मामले में नोटिस जारी

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comOctober 18, 2026No Comments2 Mins Read

जालंधर: गढ़ा इलाके के न्यू हरदयाल नगर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रेड की है। थाना-7 पुलिस ने बताया कि यहां के दो घरों में टीम पहुंची थी और 2021 के मामले में नोटिस देकर गई है। NIA से जुड़ा मामला होने का हवाला देकर पुलिस ने इस मामले में ज्यादा कुछ जानकारी साझा नहीं की। ACP रैंक के अधिकारी ने बताया कि NIA की टीम शनिवार देर शाम जालंधर आई थी। वे केवल पूर्व जत्थेदार जसबीर रोडे से जुड़े मामले में नोटिस सर्व करने आए थे।

सूत्रों का कहना है कि रेड के दौरान टीम के लोग करीब 3 घंटे तक यहां पर रहे। जालंधर एरिया में 2021 में मिले टिफिन बम मिलने में जांच की गई है। दो घरों से तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज भी टीम ने बरामद किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की टीम ने अपनी रेड को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था।

ये रेड बीते कुछ सालों में पंजाब में कई जगह मिले बमों की जांच से जुड़ी थी। उस दौरान जालंधर के भी कुछ लोग शक के घेरे में आए थे जिसकी NIA जांच लगातार चल रही है। अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर गांव हंबोवाल अंडरपास के पास भी 5 साल पहले बम मिला था। टीम आने के गढ़ा के इलाके में चर्चा रही लेकिन मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए आस पास पुलिस नाके भी लगाए जाने की चर्चा है।

जालंधर के हरदयाल नगर में पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे के भाई लखबीर सिंह रोडे का घर है। वह पाकिस्तान में इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन की गतिविधियां संचालित करता है। यहां NIA ने अगस्त 2021 में रेड की थी। पुलिस के अनुसार लखबीर सिंह के बेटे गुरमुख सिंह से टिफिन बम और ग्रेनेड मिले थे। ये पंजाब को दहलाने के लिए भेजे गए थे। विस्फोटक सामग्री को पंजाब में कई जगह सप्लाई करने की जिम्मेदारी गुरमुख सिंह रोडे को दी गई थी।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleपरविंदर झोटा हत्याकांड पर मंजू अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं—नशे के खिलाफ लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

परविंदर झोटा हत्याकांड पर मंजू अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं—नशे के खिलाफ लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

October 14, 2026

LPU Students Protest केस में राजस्थान और यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

LPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

October 1, 2026

पंजाब में भी हो प्रवासी कामगारों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन : मंजू अरोड़ा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (66)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जालंधर के न्यू हरदयाल नगर में NIA की रेड, दो घरों में तलाशी; 2021 टिफिन बम मामले में नोटिस जारी

October 18, 2026

परविंदर झोटा हत्याकांड पर मंजू अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं—नशे के खिलाफ लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

October 14, 2026

LPU Students Protest केस में राजस्थान और यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

LPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

October 1, 2026

पंजाब में भी हो प्रवासी कामगारों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन : मंजू अरोड़ा

September 30, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.