-फ्लाईओवर पर नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराने से हुआ हादसा
-क्षतिग्रस्त कार के फ्लाईओवर पर खड़े होने पुलिस ने रास्ता किया बंद और जांच की शुरू
जालंधर में सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिवित ओलक और आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। दोनों फॉक्सवैगन कार में दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। इसी बीच फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से उनकी कार घुस गई।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है। थाना बारादरी के सब इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह ने बताया कि गाड़ी में पांच युवक सवार थे। जानकारी मिली है कि पांचों दोस्त किसी बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे थे और फ्लाईओवर पर हादसा हो गया। वह टीम सहित मामले की जांच कर रहे है।
