Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»LPU Students Protest केस में राजस्थान और यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार
Jalandhar

LPU Students Protest केस में राजस्थान और यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान योगेश अपूर्वा निवासी मेहराटा, राजस्थान और आदित्य निवासी हाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गाड़ियों की तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार किया है, जल्द पुलिस प्रेस वार्ता करके खुलासा कर सकती है। बता दें कि इससे पहले पुलिस 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं 20 लोगों को नामजद किया जा चुका है। कुछ दिन पहले डीआईजी नवीन सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करे बताया था कि एलपीयू में हंगामा करने के आरोप में फगवाड़ा से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि जम्मू और मुंबई से भी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

इसी के साथ हिंसा के दौरान परिसर के बाहर स्थापित मिग-23UM फाइटर जेट पर चढ़े शख्स की पहचान करके उसे हिमाचल की मंडी से गिरफ्तार किया था। दोषी नाबालिग है, यूनिवर्सिटी का ही छात्र है। दोषी के पिता मंडी के डीसी ऑफिस में बतौर अफसर तैनात हैं। डीआईजी नवीन सिंगला के मुताबिक, हंगामे के दौरान स्टूडेंट्स ने पुलिस और मीडिया पर पथराव किया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम ने हंगामा कर रहे लोगों को मौके से हटाया। डीआईजी ने कहा कि पुलिस ने शुरुआत में कोई लाठीचार्ज नहीं किया था। जब स्टूडेंट्स की ओर से पथराव शुरू हुआ और वाहनों में आग लगाई गई, तब स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को वहां से हटाया। मामले में थाना सतनामपुरा में एफआईआर 163 और थाना सदर फगवाड़ा में एफआईआर 106 दर्ज की गई है। SIT ने सोशल मीडिया, न्यूज चैनलों और एलपीयू समेत अन्य जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की गई।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous ArticleLPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

LPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

October 1, 2026

पंजाब में भी हो प्रवासी कामगारों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन : मंजू अरोड़ा

September 30, 2026

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (64)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

LPU Students Protest केस में राजस्थान और यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

LPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

October 1, 2026

पंजाब में भी हो प्रवासी कामगारों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन : मंजू अरोड़ा

September 30, 2026

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.