Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Punjab»बाबा बकाला में आज रक्खड़ पुनिया पर राजनीतिक रैलियां:सरकार को घेरेंगे विपक्षी दल; मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे शक्ति प्रदर्शन
Punjab

बाबा बकाला में आज रक्खड़ पुनिया पर राजनीतिक रैलियां:सरकार को घेरेंगे विपक्षी दल; मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे शक्ति प्रदर्शन

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read

पंजाब की सभी प्रमुख पार्टियों ने वार्षिक रक्खड़ पुनिया मेले के अवसर पर अमृतसर के बाबा बकाला में शनिवार को होने वाली राजनीतिक रैलियों के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह आयोजन उस समय हो रहा है, जब विवादित भूमि पूलिंग नीति को लेकर सरकार और राज्य के किसानों के बीच टकराव जारी है।

आज जहां विरोधी पार्टियां इसे ही मुद्दा बना पंजाब सरकार को घेरेंगी, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्रीमंडल के साथ पहुंचेंगे। उनका मकसद विरोधी पार्टियों को घेरना और सरकार की तरफ से किए गए कार्यों को प्रदर्शित करना रहेगा।

राजनीतिक विशेषज्ञ इन आयोजनों को ‘शक्ति प्रदर्शन’ करार दे रहे हैं। ये रैलियां तरनतारन उपचुनाव से पहले हो रही हैं, जो बाबा बकाला से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। चुनाव आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं की है।

AAP की तरफ से पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

AAP की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने कई कैबिनेट सहयोगियों के साथ राज्य स्तरीय रैली को संबोधित करेंगे। स्थानीय नेताओं की तरफ से कोशिश रहेगी कि वे अधिक से अधिक गिनती में अपने समर्थक लेकर रैली में पहुंचे। जिस तरह विरोधी पार्टियां और किसान लगातार सरकार को घेर रहे हैं, AAP की कोशिश रहेगी कि वे शक्ति प्रदर्शन करते हुए विरोधियों को जवाब दें।

अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल करेंगे संबोधन

अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी इस रैली को संबोधित करेंगे। यह उनका सबसे बड़ा राजनीतिक जलसा माना जा रहा है, जिसमें वे अपने घटते जनाधार को संभालने और धार्मिक मामलों को लेकर उठे विवादों पर पार्टी को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। पार्टी ने हाल ही में नवनियुक्त अध्यक्ष के चयन के लिए अकाल तख्त की सिफारिश पर पैनल बनाया है।

कांग्रेस के सीनियर नेता रहेंगे मौजूद

कांग्रेस की ओर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि कई बड़े नेता रैली में मौजूद रहेंगे और तरनतारन, गुरदासपुर और अमृतसर से बसों के जरिए कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आपसी मतभेदों को खत्म करने की कोशिश में है।

अमृतपाल सिंह की पार्टी भी करेगी शक्ति प्रदर्शन

इस मौके पर खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे की तरफ से भी शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। ये हल्का अमृतपाल के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वहीं, आने वाले महीनों में तरनतारन के उप-चुनाव में पार्टी ऐलान कर चुकी है कि वे इसमें अपना उम्मीदवार उतारेंगे।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleलुधियाना में गर्म कड़ाही में डालकर खोले रिफाइंड पैकेट:लोग बोले- यह कैंसर बम, सेहत विभाग ने सैंपल भरे; पकौड़े वाला बोला- फूड ब्लॉगर ने फंसाया
Next Article दिलजीत दोसांझ की ‘बॉर्डर 2’ का पहला टीजर 15 अगस्त को होगा रिलीज, CBFC से मिला U/A सर्टिफिकेट
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

13 साल की मासूम से दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार किया, मंजू अरोड़ा ने उठाई मांग, अपराधियों को मिले फांसी की सजा

July 7, 2026

मोगा में प्रवासियों द्वारा पुलिस पर हमला बेहद निंदनीय, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: मंजू अरोड़ा

June 30, 2026

पंजाब में ED का एक्शन, जालंधर के नामी एडवोकेट और ठेकेदार के ठिकानों पर रेड

June 9, 2026

3.5 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बड़ा फैसला, MLA अनमोल गगन मान के पति समेत 3 को 2-2 साल की सजा

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (61)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

September 14, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद जीजा मोहन लाल का निधन

September 11, 2026

जालंधर: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस फोर्स तैनात, कुछ स्कूल बंद

September 10, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.