Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»जालंधर में 16 दिन के मासूम की सौदेबाजी का आरोप: चिट्टे के लिए पूर्व पति ने 5 लाख में बेचा बच्चा, मां बोली- कहा था मर गया
Jalandhar

जालंधर में 16 दिन के मासूम की सौदेबाजी का आरोप: चिट्टे के लिए पूर्व पति ने 5 लाख में बेचा बच्चा, मां बोली- कहा था मर गया

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comJune 6, 2026No Comments6 Mins Read

जालंधर में चिट्‌टे के नशे के लिए एक व्यक्ति ने तलाकशुदा पत्नी का 16 दिन का बच्चा बेच दिया। यह बच्चा उसने 5 लाख रुपए में अमृतसर की किसी महिला को बेच दिया। बच्चा जब चुप नहीं हुआ तो उसी महिला ने उसे फोन कर कह दिया कि बच्चा नहीं संभल रहा, पैसे लौटाकर इसे ले जाओ।

वहीं बच्चा बेचने वाले पूर्व पति ने अपने इंस्टाग्राम पर नोटों की गडि्डयों की स्टोरी तक लगा दी। जैसे ही बच्चे की मां ने स्टोरी देखी तो उसने तुरंत उसे डिलीट कर दिया। इसके बाद आरोपी पूर्व पति ने बच्चे को बेचकर मिले पैसों से LED, कूलर और अन्य सामान भी खरीद लिया।

जब उसने आरोपी से बच्चे के बारे में पूछा तो उसने झूठ कहा कि बच्चा मर गया। हमने उसे दफना दिया। यही नहीं, उसे धमकी दी कि उसने नया पिस्टल खरीदा है, अगर कहीं शिकायत की तो देख लेना। मां ने कहा कि अभी सास ने भी बच्चे की शक्ल नहीं देखी थी।

जब उसे बच्चा नहीं मिला तो मजबूर होकर उसने जालंधर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर दी। कमिश्नर ने रामा मंडी के SHO को जांच के आदेश दिए हैं।

तलाक के बाद भी पूर्व पति कैसे उस तक पहुंचा, बच्चा घर से कैसे गायब किया.. ये जानने के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी 

4 साल पहले तलाक, दूसरी शादी की- शिवानी ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शिवा नामक लड़के से शादी हुई। शादी के बाद उसे बेटा और बेटी पैदा हुए। उसका बेटा 5वीं क्लास में पढ़ रहा है। 4 साल पहले घरेलू विवाद के कारण शिवा ने पंचायत में उससे तलाक ले लिया। शिवा ने दूसरी शादी की तो उसने भी दूसरी शादी कर ली। इस बीच वह प्रेग्नेंट हुई। करीब 3 महीने पहले उसकी पति से अनबन हो गई। इससे गुस्से में आकर वह किराए पर कमरा लेकर अलग रहने लगी।

21 मई को सिविल अस्पताल जालंधर में डिलीवरी- अलग रहने की भनक लगने पर उसका पूर्व पति पहली शादी से हुए बच्चों को साथ लेकर आने लगा। उसने कहा कि चिंता मत करो, वह उसकी डिलीवरी करवा देगा। जब उससे प्रेग्नेंसी पेन होने लगी तो पूर्व पति उसे सिविल अस्पताल जालंधर लेकर गया। वहां उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। वह अपनी दूसरी पत्नी और एक लड़की को भी साथ लेकर आया। उसकी पत्नी ने उसके बच्चे को दूध पिलाया और नजदीकियां बढ़ा लीं।

25 मई को टीकाकरण के बहाने ट्रैप में फंसाया- शिवानी ने बताया कि 25 मई को उसके पति ने कहा कि बच्चे का टीकाकरण होगा। उसने एक लड़की को उसके कमरे पर भेजा। लड़की ने कहा कि वह बच्चे का टीकाकरण करवा देगी। उसका बड़ा बेटा आंगन में खेल रहा था। इस बीच वह वॉशरूम गई तो लड़की बच्चा लेकर गायब हो गई।
अज्ञात महिला का फोन आया, बच्चा उसके पास- बच्चा गायब होने के 4 दिन बाद उसे एक अज्ञात महिला का फोन आया और उसने बताया कि उसका बच्चा उसके पास है। बच्चा संभाला नहीं जा रहा। उसका पैसा लौटा दो और बच्चा ले जाओ। शिवानी ने बताया कि जैसे ही उसने उसकी कॉल रिकॉर्डिंग शुरू की तो उसने फोन काट दिया और फिर फोन स्विच ऑफ कर लिया। अब उसका फोन नहीं मिल रहा है। महिला ने खुद को अमृतसर की बताया था।

पूर्व पति की पत्नी ने कहा बच्चा मारकर दफना दिया-शिवानी ने बताया कि बच्चे का पता लगाने के लिए उसने अपने पूर्व पति को फोन किया तो उसकी पत्नी ने फोन उठाया। बच्चे के बारे पूछने पर कहा कि बच्चा तो मर गया है और उसे हमने दफना दिया है। इसके बाद जब उसने मोहल्ले के लोगों से बात की तो पता चला कि बच्चा मरा नहीं है, उसे बेचा गया है।

डरकर पति और सास को भी नहीं बता पाई- शिवानी ने बताया कि 25 मई को उसका बच्चा गायब हुआ था। इसके बाद वह अपने स्तर पर उसका पता लगाने की कोशिश करती रही। उसे डर था कि पति और सास को कैसे बताउंगी। उनको तो डिलीवरी होने का भी पता नहीं था। इस बीच 29 मई को उसने हिम्मत करते पति को फोन किया और उसे पूरी बता बताई। इसके बाद उसकी सास उसके कमरे पर आई और अब पुलिस कंप्लेंट की है।
अब जानें शिवानी, शिवा और मलविंदर की प्रेम कहानी…

शिवानी, उसका पूर्व और मौजूदा पति, तीनों क्लासमेट- शिवानी ने बताया कि वह, उसका पूर्व पति शिवा और मौजूदा पति मलविंदर तीनों क्लासमेट हैं और कैंट बोर्ड स्कूल से 8वीं क्लास तक पढ़े हैं। 2010 में अपनी ही गली एकता नगर में 3 घर छोड़कर रहने वाले शिवा से उसे प्यार हो गया। घर वालों को रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए घर से भाग गए और चंडीगढ़ जाकर कोर्ट मैरिज करवा ली।
एक साल ठीक चला, फिर खटपट होने लगी: शादी के एक साल तक सब ठीक चला लेकिन उसके बाद शिवा के साथ खटपट शुरू हो गई। इस शादी से उसे 1 बेटा और बेटी पैदा हुए। घरेलू कलेश ज्यादा बढ़ने पर शादी के 12 साल बाद 2022 में पति ने पंचायत में तलाक ले लिया।
तलाक के बाद दूसरे क्लासमेट मलविंदर से लव मैरिज की- शिवानी ने बताया कि शिवा से तलाक होने पर उसने भी दूसरी शादी कर ली।

4 साल पहले उसने मलविंदर से शादी की, जो पेशे से फोटोग्राफर है। ये शादी भी लव मैरिज है। शिवानी ने बताया कि मलविंदर भी उसका क्लासमेट है। इस शादी से ही उसे 16 दिन पहले बेटा पैदा हुआ था। अभी बेटे को न तो उसकी सास ने पकड़कर देखा है और न ही पति ने। इससे पहले ही पूर्व पति ने साजिश के तहत उसे बेच दिया।
शिवा को चिट्टे की लत, दूसरी पत्नी भी चिट्टा तस्कर- शिवानी ने आरोप लगाया कि उसका पूर्व पति शिवा चिट्टा पीता और बेचता भी है। उसकी दूसरी पत्नी भी यही काम करती है। पूर्व पति पर थाना रामामंडी में 4 पर्चे दर्ज हैं। शिवानी का आरोप है कि पूर्व पति ने बच्चा बेचने के बाद उसे धमकाया भी है। उसने मुझे कहा कि वह नया पटाका (पिस्टल) लेकर आया है। अगर उसने किसी से इस बारे में बात की तो वह उसे जान से मार देगा।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous ArticleIPS सतिंदर सिंह बने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर, धनप्रीत कौर का तबादला
Next Article पंजाब में ED का एक्शन, जालंधर के नामी एडवोकेट और ठेकेदार के ठिकानों पर रेड
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधर में अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान

July 22, 2026

जालंधरः विदेशी परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला, गिरफ्तार SHO के घर पहुंची पुलिस

July 22, 2026

जालंधर: पुलिस और शूटर में हुई मुठभेड़ पर CP ने किए अहम खुलासे, कनाडा के व्यक्ति का था वरदान अस्पताल के साथ विवाद, लक्की पटियाल गैंग का गुर्गा काबू

July 9, 2026

जालंधर में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल, पैर में गोली लगी

July 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (50)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र में आवाज़ दबाना उचित नहीं : मंजू अरोड़ा

July 23, 2026

जालंधर में अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान

July 22, 2026

जालंधरः विदेशी परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला, गिरफ्तार SHO के घर पहुंची पुलिस

July 22, 2026

जालंधर: पुलिस और शूटर में हुई मुठभेड़ पर CP ने किए अहम खुलासे, कनाडा के व्यक्ति का था वरदान अस्पताल के साथ विवाद, लक्की पटियाल गैंग का गुर्गा काबू

July 9, 2026

13 साल की मासूम से दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार किया, मंजू अरोड़ा ने उठाई मांग, अपराधियों को मिले फांसी की सजा

July 7, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.