Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»जालंधर: सेहत विभाग का एक्शन, 4 क्विंटल पनीर किया जब्त
Jalandhar

जालंधर: सेहत विभाग का एक्शन, 4 क्विंटल पनीर किया जब्त

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read

जालंधर: त्यौहारी सीजन नजदीक आते ही सेहत विभाग टीम भी अलर्ट हो गई है। जहां सेहत विभाग की टीम द्वारा लगातार मिठाई की दुकानों सहित अन्य दुकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं आज दो अलग-अलग जगहों पर सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी और भारी मात्रा में पनीर जब्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए सेहत विभाग के अधिकारी हरजिंदर पाल सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिशनर और सिविल सर्जन के आदेशों पर आज चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रामामंडी चौक के पास पनीर लेकर जा रही गाड़ी को रोककर जांच की गई।

अधिकारी ने कहाकि गाड़ी में पनीर आदमपुर और होशियारपुर की दुकानों में पनीर सप्लाई किया जाना था। इस दौरान गाड़ी से डेढ क्विंटल पनीर जब्त किया गया और उसके सैंपल लिए गए है और यह सैंपल लैब में भेजे जा रहे है। पूछताछ में पता चला है कि यह पनीर बठिंडा में स्थित डेयरी से खरीदा गया था। इसकी क्वालिटी को लेकर जांच की जा रही है और यह पनीर 240 रुपए किलों के हिसाब से है। लैब की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरा मामला गोल्डन एवेन्यू में घर के बाहर भारी मात्रा में पनीर उतारे जाने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद वह टीम के साथ गोल्डन एवेन्यू में उक्त घर पर पहुंचे, जहां गाड़ी में ढाई क्विंटल पनीर को जब्त कर लिया गया है। वहीं इस पनीर के भी सैंपल लिए गए है और यह भी सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जा रहे है। यह पनीर भी कम पैसों से खरीदकर शहर में पनीर की सप्लाई की जानी थी। अधिकारी ने कहाकि उन्हें शक है कि यह पनीर गलत क्वालिटी का है। ऐसे में कुल 4 क्विंटल पनीर को जब्त किया गया है। ऐसे में लैब में जांच के लिए पनीर के सैंपल भेज दिए गए है। वहीं लैब से रिपोर्ट दो दिन तक आ जाएंगी। ऐसे में अगर पनीर में खामी पाई गई तो सारा पनीर नष्ट कर दिया जाएगा। यह पनीर रेस्टोरेंट सहित दुकानों पर पहुंचाया जाना था। इसी के साथ अब ढाबों और रेस्टोरेंट में पनीर को लेकर जांच की जाएंगी। वहीं लोगों से घटिया क्वालिटी और सस्ता पनीर ना खरीदने की अपील की गई।
[19:55, 9/1/2026] ravi Gill Paji Sanjh Tv: Website

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर: SHO जयइंद्र पर गिरी गाज, किया लाइन हाजिर
Next Article जालंधर: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस फोर्स तैनात, कुछ स्कूल बंद
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

परविंदर झोटा हत्याकांड पर मंजू अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं—नशे के खिलाफ लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

October 14, 2026

LPU Students Protest केस में राजस्थान और यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

LPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

October 1, 2026

पंजाब में भी हो प्रवासी कामगारों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन : मंजू अरोड़ा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (65)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

परविंदर झोटा हत्याकांड पर मंजू अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं—नशे के खिलाफ लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

October 14, 2026

LPU Students Protest केस में राजस्थान और यूपी से 2 आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

LPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

October 1, 2026

पंजाब में भी हो प्रवासी कामगारों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन : मंजू अरोड़ा

September 30, 2026

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.