Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप
Jalandhar

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comSeptember 24, 2026No Comments3 Mins Read

जालंधर: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें चौंकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल के पास व्यक्ति शिकायत देने के लिए गया, जहां उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले नंगल गांव में करण नामक लड़के ने नशा तस्कर को काबू किया था। ऐसे में गांव में नशा बिकने को लेकर करण ने तस्कर के खिलाफ थाने में सूचना दी। ऐसे में पीड़ित 3 दिन लगातार शिकायत देने के लिए थाने के चक्कर काटता रहा। आरोप है कि उसकी शिकायत थाने में नहीं लिखी गई।

जिसके बाद बीते दिन वह 3 बार शिकायत देने के लिए गया तो एएसआई हरदयाल द्वारा उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। वहीं घटना को लेकर कांग्रेस नेता अंगद दत्ता का पुलिस के साथ विवाद होने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अंगद दत्ता थाने में गया और कह रहा कि दो दिन पहले तस्कर को पकड़ा था और उन्होंने तस्कर के खिलाफ क्या कार्रवाई की। जिसके बाद वह एएसआई से अधिकारियों के फोन आने के बारे में पूछा गया।

https://sanjhapunjabtv.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-24-at-16.27.57.mp4

इस दौरान कार्रवाई को लेकर एएसआई ने कहाकि उनके पास कोई तस्कर नहीं आया। जिसके बाद एएसआई भड़क गया और कहने लगा कि कह दें चौंकी इंचार्ज कुछ नहीं कर रहा। वहीं वीडियो बनती देख एएसआई कुर्सी से उठा और उसने वीडियो बंद करवा दी। हालांकि इस मामले को लेकर एएसआई का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं घटना को लेकर कांग्रेस नेता अंगद दत्ता ने कहा कि दो दिन पहले कैंट के नंगल गांव में नशे की सप्लाई करने व्यक्ति आया और लोगों ने उसे काबू किया।

जिसके बाद वह हमला करके मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर गांव वासी रोजाना शिकायत देने के लिए जाता था और चौंकी में कोई अधिकारी नहीं मिल रहा था। ऐसे में देर रात वह चौकी इंचार्ज के पास शिकायत देने के लिए गया और चौंकी इंचार्ज द्वारा उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। जिसके बाद उसने घटना को लेकर उससे बात की और वह खुद थाने में गए, जहां एएसआई ने कहाकि जहां शिकायत करनी कर दें उसने कोई कार्रवाई नहीं करनी।

वहीं इस मामले को लेकर चौकी इंचार्ज ने बताया कि गांव में दो लोगों की झड़प हुई थी। इस मामले को लेकर एक पक्ष द्वारा पहले शिकायत ड्यूटी अफसर सुरजीत को दी गई थी। वहीं बाद में दूसरे पक्ष का करण नामक व्यक्ति शिकायत देने के लिए आया। ऐसे में उन्होंने शिकायत लिखकर देने के लिए कहा और उसने मामले को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहाकि दोबारा दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा और दोनों के बयान दर्ज किए जाएगे। वहीं थाने में वीडियो बनाने पर एएसआई ने कहा कि नेता को थाने में वीडियो ना बनाने की अपील की थी, जिसको लेकर विवाद हो गया।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

September 14, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद जीजा मोहन लाल का निधन

September 11, 2026

जालंधर: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस फोर्स तैनात, कुछ स्कूल बंद

September 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (61)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

September 14, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद जीजा मोहन लाल का निधन

September 11, 2026

जालंधर: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस फोर्स तैनात, कुछ स्कूल बंद

September 10, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.