Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Punjab»3.5 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बड़ा फैसला, MLA अनमोल गगन मान के पति समेत 3 को 2-2 साल की सजा
Punjab

3.5 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बड़ा फैसला, MLA अनमोल गगन मान के पति समेत 3 को 2-2 साल की सजा

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
3.5 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बड़ा फैसला
3.5 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बड़ा फैसला

चंडीगढ़: डेरा बस्सी की अदालत ने चेक बाउंस के एक बड़े मामले में अहम फैसला सुनाया है। हाउसिंग प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी से जुड़े करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तीन दोषियों को दो-दो साल की सजा सुनाई गई है।

इस मामले में खरड़ से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान के पति शाबाश सिंह सोही, जतींदर सिंह नोनी और नछत्तर सिंह को अदालत ने दो-दो साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही तीनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजपुरा इलाके में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में प्लॉटों की खरीद-फरोख्त को लेकर सौदा हुआ था। सौदा पूरा न होने पर साढ़े तीन करोड़ रुपये के चेक दिए गए, लेकिन वे चेक बाउंस हो गए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने वर्ष 2018 में अदालत का रुख किया था।

लंबी सुनवाई के बाद अब डेरा बस्सी अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। हालांकि, फैसले के तुरंत बाद तीनों आरोपियों ने मौके पर ही जमानत ले ली है और इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

शिकायतकर्ता पक्ष इस फैसले से संतुष्ट नजर आ रहा है और उनका कहना है कि लंबे समय से चल रहे इस मामले में आखिरकार उन्हें इंसाफ मिला है।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleईरान-इजराइल तनाव के बीच एलपीजी संकट की चर्चा तेज, मौजूदा स्थिति पर मंजू अरोड़ा का बयान— “घबराने की नहीं, समझदारी की जरूरत”
Next Article 46 बार चाकू मारकर किया कत्ल, Jalandhar के नौजवान को न्यूजीलैंड में उम्रकैद
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

13 साल की मासूम से दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार किया, मंजू अरोड़ा ने उठाई मांग, अपराधियों को मिले फांसी की सजा

July 7, 2026

मोगा में प्रवासियों द्वारा पुलिस पर हमला बेहद निंदनीय, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: मंजू अरोड़ा

June 30, 2026

पंजाब में ED का एक्शन, जालंधर के नामी एडवोकेट और ठेकेदार के ठिकानों पर रेड

June 9, 2026

लुधियाना में शादी समारोह में दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग,‍ गोलीबारी में महिला समेत दो की मौत..!

November 30, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (61)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

September 14, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद जीजा मोहन लाल का निधन

September 11, 2026

जालंधर: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस फोर्स तैनात, कुछ स्कूल बंद

September 10, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.