Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) ने राम नगर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती
Jalandhar

एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) ने राम नगर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही बनेगा भ्रष्टाचार मुक्त भारत : मंजू अरोड़ा

जालंधर : एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) की ओर से राम नगर, जालंधर में संविधान निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का 135वां जन्म दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मैडम मंजू अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू अरोड़ा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश को संविधान के रूप में जो अमूल्य धरोहर दी है, वह हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को उनके विचारों को अपनाने की सबसे ज्यादा जरूरत है, ताकि भ्रष्टाचार और अपराध जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा समानता, शिक्षा और न्याय की बात की, और हमें भी उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण करना चाहिए। संगठन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करता रहेगा।

इस कार्यक्रम में अंजू बाला, सीमा, मंजू, नीलम, परमजीत, जोत, राजू, काका, राजेश सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर में अवैध कॉलोनी पर नगर निगम की कार्रवाई, नोटिस जारी
Next Article जालंधर: AAP सांसद Ashok Mittal के घर ED की रेड, सियासत गरमाई, CM मान ने भाजपा पर साधा निशाना
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

September 14, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद जीजा मोहन लाल का निधन

September 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (61)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

September 14, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद जीजा मोहन लाल का निधन

September 11, 2026

जालंधर: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस फोर्स तैनात, कुछ स्कूल बंद

September 10, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.