Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»जालंधर: हवेली रेस्टोरेंट के सलाद में जिंदा कॉकरोच मिलने का वीडियो वायरल, साफ-सफाई पर उठे सवाल
Jalandhar

जालंधर: हवेली रेस्टोरेंट के सलाद में जिंदा कॉकरोच मिलने का वीडियो वायरल, साफ-सफाई पर उठे सवाल

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comJune 30, 2026No Comments2 Mins Read

जालंधर। शहर के मशहूर पारंपरिक रेस्टोरेंट ‘हवेली’ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्राहक ने दावा किया है कि उसे परोसे गए सलाद में जिंदा कॉकरोच मिला। वीडियो करीब 20 घंटे पहले गुरप्रीत रंधावा नामक यूजर ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

वीडियो में गुरप्रीत रंधावा ने बताया कि वह किसी काम से जालंधर आए थे और दोपहर के समय खाना खाने के लिए हवेली रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने नाश्ते में परांठे और सलाद का ऑर्डर दिया था। उनका दावा है कि सलाद की प्लेट टेबल पर आते ही उसमें एक छोटा जिंदा कॉकरोच दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

https://sanjhapunjabtv.com/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-30-at-11.42.02.mp4

वीडियो में सलाद के अंदर कॉकरोच चलता हुआ नजर आ रहा है। ग्राहक ने रेस्टोरेंट प्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई और हाइजीन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में इस तरह की लापरवाही गंभीर मामला है।

https://sanjhapunjabtv.com/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-30-at-11.42.02-1.mp4

गुरप्रीत रंधावा ने आरोप लगाया कि सलाद ताजा नहीं लग रहा था और उसे लंबे समय तक स्टोर किया गया हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही से रोजाना आने वाले ग्राहकों, खासकर बच्चों और परिवारों की सेहत पर असर पड़ सकता है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की, ताकि रेस्टोरेंट प्रबंधन और संबंधित अधिकारी इस मामले का संज्ञान लें। फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों पर हवेली रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर: सिंघम बनकर रौब दिखाता फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार
Next Article मोगा में प्रवासियों द्वारा पुलिस पर हमला बेहद निंदनीय, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: मंजू अरोड़ा
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधर में अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान

July 22, 2026

जालंधरः विदेशी परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला, गिरफ्तार SHO के घर पहुंची पुलिस

July 22, 2026

जालंधर: पुलिस और शूटर में हुई मुठभेड़ पर CP ने किए अहम खुलासे, कनाडा के व्यक्ति का था वरदान अस्पताल के साथ विवाद, लक्की पटियाल गैंग का गुर्गा काबू

July 9, 2026

जालंधर में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल, पैर में गोली लगी

July 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (50)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र में आवाज़ दबाना उचित नहीं : मंजू अरोड़ा

July 23, 2026

जालंधर में अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान

July 22, 2026

जालंधरः विदेशी परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला, गिरफ्तार SHO के घर पहुंची पुलिस

July 22, 2026

जालंधर: पुलिस और शूटर में हुई मुठभेड़ पर CP ने किए अहम खुलासे, कनाडा के व्यक्ति का था वरदान अस्पताल के साथ विवाद, लक्की पटियाल गैंग का गुर्गा काबू

July 9, 2026

13 साल की मासूम से दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार किया, मंजू अरोड़ा ने उठाई मांग, अपराधियों को मिले फांसी की सजा

July 7, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.