Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Jalandhar»जालंधर में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल, पैर में गोली लगी
Jalandhar

जालंधर में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल, पैर में गोली लगी

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read

जालंधर: सुभानपुर में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। थाना 7 के अधीन आते इलाके में फायरिंग के मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए आज बदमाश से वेपन रिकवरी के लिए आई थी। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी को काबू करके उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। आरोपी की पहचान शामदास निवासी दरबंगा बिहार के रूप में हुई है। मौजूदा आरोपी गढ़ा के फगवाड़ी मोहल्ला में रह रहा था। में रह रहा है। आरोपी को 4 तारीख को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया था।

जांच में पाया गया कि आरोपी पर 307 का भी एक अन्य मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी का साथी साहिल ने वेपन का इस्तेमाल करके फायरिंग की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वेपन को कई अन्य घटनाओं में भी इस्तेमाल किया था। ऐसे में आज पुलिस आरोपी की निशानदेही से वेपन बरामद करने के लिए शामदास को लेकर आई थी। इस दौरान आरोपी ने वेपन को लेकर गलत जगह दबाने को लेकर गुमराह करता रहा, जब पुलिस 5 से 6 फीट दूरी पर वेपन ढूंढ रही थी तो आरोपी ने पुलिस कस्टडी से हाथ छुड़वाया है और छिपे हुए वेपन को निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान पुलिस के एएसआई की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान आरोपी की टांग में पुलिस की गोली लगी। आरोपी ने अमरजीत नामक व्यक्ति पर फायरिंग की थी। जांच में सामने आया है कि अमरजीत आरोपी का रिश्तेदार ही है। आरोपी बिहार से नशे का इस्तेमाल करके यहां लाकर बेचते थे। अधिकारी ने कहा कि आरोपी द्वारा 2 फायर किए गए थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में ओर खुलासे होने की संभावना है।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधरः नशे में धुत्त पुलिस कर्मी का हंगामा, एडीसीपी का एक्शन, हुआ लाइन हाजिर
Next Article 13 साल की मासूम से दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार किया, मंजू अरोड़ा ने उठाई मांग, अपराधियों को मिले फांसी की सजा
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधरः नशे में धुत्त पुलिस कर्मी का हंगामा, एडीसीपी का एक्शन, हुआ लाइन हाजिर

July 3, 2026

जालंधर: हवेली रेस्टोरेंट के सलाद में जिंदा कॉकरोच मिलने का वीडियो वायरल, साफ-सफाई पर उठे सवाल

June 30, 2026

जालंधर: सिंघम बनकर रौब दिखाता फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार

June 30, 2026

BMS फैशन शोरूम फायरिंग केस: पुलिस एनकाउंटर में बिल्ला घायल, टांग में लगी गोली

June 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (5)
  • Jalandhar (47)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

13 साल की मासूम से दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार किया, मंजू अरोड़ा ने उठाई मांग, अपराधियों को मिले फांसी की सजा

July 7, 2026

जालंधर में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल, पैर में गोली लगी

July 7, 2026

जालंधरः नशे में धुत्त पुलिस कर्मी का हंगामा, एडीसीपी का एक्शन, हुआ लाइन हाजिर

July 3, 2026

मोगा में प्रवासियों द्वारा पुलिस पर हमला बेहद निंदनीय, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: मंजू अरोड़ा

June 30, 2026

जालंधर: हवेली रेस्टोरेंट के सलाद में जिंदा कॉकरोच मिलने का वीडियो वायरल, साफ-सफाई पर उठे सवाल

June 30, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.