Close Menu
sanjhapunjabtv.com
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
sanjhapunjabtv.comsanjhapunjabtv.com
Subscribe
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World
sanjhapunjabtv.com
Home»Punjab»लुधियाना में लैंड पुलिंग के विरोध में महापंचायत आज:किसान नेता डल्लेवाल होंगे शामिल
Punjab

लुधियाना में लैंड पुलिंग के विरोध में महापंचायत आज:किसान नेता डल्लेवाल होंगे शामिल

sanjhapunjabtv.in@gmail.comBy sanjhapunjabtv.in@gmail.comAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read

लुधियाना में आज किसानों की महापंचायत है। इसके साथ ही किसान “जमीन बचाओ रैली” का भी आयोजन करेंगे। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक भारत) सरकार की लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।

यह रैली लुधियाना जिले के जोधा गांव की अनाज मंडी में होगी, जहां किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल विशेष रूप से शामिल होंगे। डल्लेवाल ने कहा कि इस महापंचायत में सभी लोगों को आने का खुला निमंत्रण है।

डल्लेवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली से आए पूंजीपतियों के इशारे पर पंजाब सरकार लैंड पूलिंग जैसी “काली नीति” के जरिए प्रदेश की उपजाऊ जमीनें कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की साजिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस नीति से 65 हजार एकड़ से ज्यादा उपजाऊ जमीन, जिस पर गेहूं, धान और सब्जियां उगाई जाती हैं, बर्बाद हो जाएगी और इससे खाद्यान्न संकट पैदा हो सकता है।

क्यों हो रहा “लैंड पूलिंग” नीति के खिलाफ विरोध

किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार की “लैंड पुलिंग” नीति के तहत 2011 में अधिगृहीत जमीनों के पीड़ित किसानों को आज तक न तो प्लॉट मिले हैं और न ही वह जमीन विकसित की गई है। इससे कई किसान आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी तक नहीं कर पाए।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार किसानों और उनके रोजगार के प्रति कितनी असंवेदनशील है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल धान के सीजन में हुई लूट को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब लैंड पूलिंग पॉलिसी पर SAD की इमरजेंसी मीटिंग:कोर-वर्किंग कमेटी व जिला प्रेसिडेंट होंगे शामिल, 18 महासचिव किए नियुक्त
Next Article दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट, 100 फ्लाइट्स लेट:हिमाचल के कुल्लू में बादल फटा, पहाड़ गिरने ने चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद
sanjhapunjabtv.in@gmail.com
  • Website

Related Posts

13 साल की मासूम से दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार किया, मंजू अरोड़ा ने उठाई मांग, अपराधियों को मिले फांसी की सजा

July 7, 2026

मोगा में प्रवासियों द्वारा पुलिस पर हमला बेहद निंदनीय, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: मंजू अरोड़ा

June 30, 2026

पंजाब में ED का एक्शन, जालंधर के नामी एडवोकेट और ठेकेदार के ठिकानों पर रेड

June 9, 2026

3.5 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बड़ा फैसला, MLA अनमोल गगन मान के पति समेत 3 को 2-2 साल की सजा

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Categories
  • Entertainment (2)
  • India (6)
  • Jalandhar (61)
  • Politics (2)
  • Punjab (18)
  • World (1)
Latest News

जालंधर: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप

September 24, 2026

जालंधर: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

September 21, 2026

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

September 14, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद जीजा मोहन लाल का निधन

September 11, 2026

जालंधर: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस फोर्स तैनात, कुछ स्कूल बंद

September 10, 2026
© 2025 Sanjha Punjab TV. All Rights Reserved.
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • World

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.